Categories: Latest NewsNational

22 जुलाई से दिल्ली के लिए एक नई हवाई जहाज की उड़ान: जानिए क्या होगा टाइमटेबल, कैसे मिलेगी सुविधा

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। महानगर से देश के विभिन्न महानगरों में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। सीएम सिटी से दिल्ली के लिए एक और उड़ान सेवा 22 जुलाई से इंडिगो एयरलाइंस शुरू करने जा रही है। इसको लेकर अब दिल्ली के लिए पांच उड़ानें हो जाएंगी। जिससे यात्रियों को देश की राजधानी तक पहुंचने में और अधिक सुविधा होगी।

​एक दिन में कुल पांच विमान, दिल्ली का सफर हुआ आसान
दिल्ली के लिए अभी तक इंडिगो एयरलाइंस की एक, एयर अलायंस की एक और स्पाइस जेट की दो उड़ानें नियमित हो रहीं थीं। इंडिगो का 180 सीटर विमान प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे दिल्ली से यात्रियों को लेकर यहां पहुंचेगा। यही विमान 40 मिनट बाद गोरखपुर से पैसेंजर्स को लेकर 3.40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। एयरलाइंस ने टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। गोरखपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए हो रही उड़ानों में स्पाइस जेट की दो और इंडिगो की एक उड़ान शामिल है। इसके अलावा इंडिगो प्रयागराज, हैदराबाद, बंगलूरू, कोलकाता के लिए भी अपनी सेवाएं यात्रियों को निरंतर दे रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ के लिए यहां से एयर अलायंस भी प्रतिदिन सेवा दे रही है। गोरखपुर एयरपोर्ट से हो रही 13 उड़ानों में से 7 उड़ाने इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी झोली में डाल रखी हैं।

अब एक दिन में 13 हवाई जहाज सेवाएं
दिल्ली — 05
मुंबई — 03
कोलकाता — 01
लखनउ — 01
प्रयागराज — 01
हैदराबाज — 01
बंगलूरू — 01

“इंडिगो एयरलाइंस दिल्ली के लिए अपनी एक और उड़ान सेवा 22 जुलाई से शुरू कर रही है। इसके लिए तैयारियां पूरी हैं। इस उड़ान के साथ दिल्ली के लिए कुल उड़ान पांच जबकि अन्य शहरों को मिलाकर 13 हो जाएंगी। यहां से पैसेंजर लोड काफी अच्छा मिल रहा है।”
— प्रभाकर बाजपेई, निदेशक एयरपोर्ट

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

20 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

21 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago