Categories: Latest News

गोरक्षनगरी के 8.10 लाख कार्डधारकों को अब बैग में मुफ्त खाद्यान्न देगी सरकार

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर पात्रों को मुफ्त खाद्यान्न के साथ ही अब बैग भी दिया जाएगा। राशन की ही तरह बैग का पैसा भी लाभार्थी से नहीं लिया जाएगा। निशुल्क बैग देने की व्यवस्था इसी माह से शुरू हो जाएगी ताकि कोटे की दुकान से घर तक ले जाने में खाद्यान्न को बारिश में भीगने से बचाया जा सके। बैग का वितरण जिला पूर्ति अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी की देखरेख में कराया जाएगा। गोरखपुर में 8.10 लाख कार्डधारकों को निशुल्क बैग वितरित किया जाना है। सोमवार को जारी आदेश के क्रम में मंगलवार को 50 हजार बैग शासन स्तर से जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध करा दिए गए। इसे कोटे की दुकानों पर पहुंचाया जा रहा है और शीघ्र ही वितरण भी शुरू हो जाएगा।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल की तरफ से 19 जुलाई को समस्त जिलाधिकारीयों को परिपत्र जारी कर बताया गया है कि इस माह से राशन के साथ ही लाभार्थियों को मुफ्त बैग भी दिया जाएगा। बैग की आपूर्ति खाद्य व रसद विभाग के माध्यम से सूचना विभाग द्वारा कराई जाएगी। बैग वितरण कार्य का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधियों (सांसद, विधायक) की उपस्थिति में होगा। अपर मुख्य सचिव सूचना ने जिलाधिकारियों से यह भी कहा है कि बैग वितरण कार्य की मॉनिटरिंग के लिए वह अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करें और प्रतिदिन की प्रगति की रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। जिला सूचना अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि बैग वितरण जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। बता दें कि गोरखपुर में कुल 8.10 लाख राशन कार्डधारक हैं। इनमें अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या 1.26 लाख है, शेष पात्र गृहस्थी के। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा राशन मिलता है जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को परिवार के प्रति सदस्य के लिहाज से पांच किलोग्राम का पैकेट दिया जाता है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago