गोरखपुर से और मजबूत हुई एयर कनेक्टिविटी, अहमदाबाद की उड़ान का आगाज

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पूर्वी उत्तर प्रदेश से एयर कनेक्टिविटी मंगलवार को और मजबूत हुई। महायोगी गुरु गोरक्षनाथ सिविल एयरपोर्ट गोरखपुर से गुजरात के अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा का आगाज होने के साथ ही यहां से आठ प्रमुख शहरों के लिए उड़ान की सेवा उपलब्ध ही गई है। इन शहरों के लिए अभी फ्लाइट की संख्या 13 है जो 1 मई से बढ़कर 14 हो जाएगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार-नेपाल के सीमाई इलाकों में रहने वाले अब चंद घंटों में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरु, प्रयागराज, लखनऊ और अहमदाबाद की यात्रा करने लगे हैं।

गोरखपुर से अहमदाबाद की उड़ान सेवा विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने शुरू की है। इस सेवा के तहत पहली उड़ान मंगलवार को अहमदाबाद से गोरखपुर के लिए हुई। सुबह 7:40 बजे अहमदाबाद से उड़कर 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचा यही विमान यहां से अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ। गोरखपुर से इसकी रवानगी का समय प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे होगा। पहले दिन दोनों तरफ मिलाकर 116 यात्रियों ने यात्रा की। इस उड़ान सेवा के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों की गुजरात पहुंचने की राह काफी आसान हो गई है। इसके पहले प्रदेश की राजधानी लखनऊ, संगम नगरी प्रयागराज के अलावा कई बड़े शहरों दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, हैदराबाद और बंगलुरू की एयर कनेक्टिविटी गोरखपुर से है।

गोरखपुर से लखनऊ फ्लाइट का शुभारंभ 28 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया था। बता दें कि गोरखपुर से हवाई यात्रा सेवा का श्रेय योगी आदित्यनाथ को जाता है। उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल में गोरखपुर से हवाई सेवा की शुरुआत कराई थी और उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद इसका लगातार विस्तार हुआ है। गोरखपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रभाकर वाजपेयी के मुताबिक गोरखपुर से अब 8 प्रमुख शहरों के लिए 13 फ्लाइट की सुविधा हो गई है। दिल्ली के लिए चार, मुंबई के लिए तीन फ्लाइट हैं। जबकि हैदराबाद, लखनऊ, कोलकाता, प्रयागराज, बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए एक-एक फ्लाइट है। उम्मीद है कि 1 मई से बंगलुरू के लिए एक और उड़ान की सुविधा मिल जाए।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

8 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

9 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

9 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago