Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। गोरखपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज(इलाहाबाद) के लिए हवाई सेवा शुक्रवार को शुरू हो गई। पहले दिन 25 यात्रियों को लेकर विमान ने प्रयागराज के लिए उड़ान भरी। मेयर सीताराम जायसवाल और नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने विमान को झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया। इस मौके पर डीएम के विजेन्द्र पांडियन, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, इंडिगो के डायरेक्टर संजीत चावला, एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल सहित कई लोग मौजूद रहे। पहले सात दिनों की 80 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। शुक्रवार को कोलकाता से गोरखपुर आने वाला विमान गोरखपुर से यात्रियों को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुुुुआ। पहली टिकट बुक कराने वाले यात्री को एयरपोर्ट पर सम्मानित किया गया।
इस समय पर होगी उड़ान
76 शीटर एटीआर-72 विमान सुबह 8.40 बजे कोलकाता से 11.10 बजे गोरखपुर पहुंचेगा। यहां से 11.40 बजे प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगा। दोपहर 2.30 बजे यह विमान प्रयागराज से यात्रियों को लेकर गोरखपुर पहुंचेगा। यहां से 2.50 बजे यात्रियों को लेकर कोलकाता रवाना हो जाएगा। अभी तक गोरखपुर से प्रयागराज की यात्रा में 10 से 11 घंटे का समय लगता था। हवाई सेवा शुरू होने से 40 मिनट लगेगा।
1785 से 2000 रुपये के बीच होगा किराया
गोरखपुर से प्रयागराज जाने के लिए 1785 से लेकर 2000 रुपए के बीच टिकट दर होगी। क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा शुरू होने की वजह से 50 प्रतिशत टिकट इसी रेट पर मिलेंगे। शेष टिकट विमान कंपनी की शर्त के अनुसार मिलेंगे।
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…