अपडेट: चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस हिरासत में उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों ने मढ़ा लापरवाही का दोष

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। चोरी के आरोप में रामगढ़ताल थाना पुलिस की हिरासत में लिए गए युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ग्रामीणों की पिटाई से घायल युवक के उपचार में लापरवाही की गई। अचेत होकर गिरने पर पुलिस उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। युवक की मौत के लिए परिजनों ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीओ कोतवाली ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। युवक को हिरासत में लेने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग घरवालों ने उठाई है।  एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान मौत हुई है। उसकी पिटाई करने वाले लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है।


गुरुवार की रात से लापता था गौतम चौधरी
रामगढ़ताल, लहसड़ी गांव के अमर सिंह शिवमंदिर के पुजारी  हैं। उनके पांच बेटों में सबसे बड़े प्रमोद की मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर का उपेंद्र, तीसरा जितेंद्र चौथा नागेंद्र और सबसे छोटा गौतम सिंह हैं। गौतम के अन्य तीनों भाई परदेस में रहकर पेंट पालिश का काम करते थे। सभी लॉकडाउन में घर लौट आए। गौतम गांव में रहकर लहसड़ी बंधे के पास साइकिल की दुकान चलाता था। गुरुवार की रात वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

इमरजेंसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, हंगामा
शुक्रवार की सुबह घर के लोग लहसड़ी गए। वहां कुछ जानकारी नहीं मिली। इसके बाद इधर- उधर तलाश करते रहे। उसका पता न चलने पर  तलाश करते हुए गायघाट और कांशीराम आवास योजना की तरफ चले गए। गौतम अक्सर अपने किसी परिचित से मिलने गायघाट में जाता था। काफी देर तक जब कोई सूचना नहीं मिली तो गौतम के पिता, भाई और भाभी रामगढ़ताल थाने पर पहुंचे। गौतम के परिजनों ने बताया कि करीब आठ बजे दो होमगार्ड उसे टेंपो से लेकर ​उतरे तभी वह गिर पड़ा। परिजनों ने उसकी हालत खराब बताई तो पुलिस आनन-फानन में सुबह करीब साढ़े 10 बजे  जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चोरी की सूचना पर थाने ले गई थी पुलिस
पुलिस कस्टडी में उपचार की लापरवाही से युवक की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि  शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे गायघाट में एक व्यक्ति के घर में वह पकड़ा गया था।  वहां पर वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया। तभी लड़की के घरवालों ने उसकी पिटाई करके पुलिस को सूचना दी। बताया कि उनके घर में चोर घुस गया है। घटनास्थल से पुलिस उसे लेकर थाने लेकर आई। पुलिस का कहना है गौतम की हालत खराब देखकर तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

5 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

5 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

5 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago