चौरीचौरा में चार लाख 10 हजार की लूट, पिस्टल के बल पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के आफिस में घुसकर ले गए रुपए

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के महदेवा जंगल स्थित फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी के आफिस में घुसकर   बदमाशों ने पिस्टल के बल पर चार लाख 10 हजार रुपए लूट लिया। घटना गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे हुई। विरोध करने पर बदमाशों ने कंपनी के कर्मचारी शुभम द्विवेदी के सिर पर असलहे की बट से हमला करके घायल कर दिया। मामले की जानकारी डीआईजी, एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आफिस के पास एक गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर बदमाशों का सुराग पुलिस लगा रही है। माना जा रहा है कि बदमाश काफी देर से रेकी करके मौके की तलाश कर रहे थे।

रोजाना कलेक्शन करके रुपए गिनते कर्मचारी
चौरीचौरा, नई बाजार रोड पर महदेवा जंगल में कंपनी का आफिस है। कंपनी के कर्मचारी गांवों में घूमकर स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के पैसे उपलब्ध कराते हैं। पैसे का कलेक्शन करके कर्मचारी रोजाना आफिस पर पहुंचते हैं। गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे करीब ब्रांच मैनेजर शशि कुमार यादव, एबीएम रामकरन सिंह, अपने स्टॉफ अमित तिवारी और शुभम द्विवेदी के साथ रुपए गिन रहे थे। तभी तीन लोग असलहे लिए आफिस में घुस गए। दो अन्य भी पीछे से आए।

तमंचा दिखाकर चुपचाप बैठने की दी धमकी
कमरे में आने वाले बदमाशों ने सभी से कहा कि शांति से बैठे रहो। कर्मचारियों से चाबी लेकर बदमाशों ने आलमारी खंगाल ली। करीब चार लाख 10 हजार लेकर दो बाइक पांचों बदमाश नई बाजार की ओर फरार हो गए। कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही डीआईजी, एसएसपी, एसपी नार्थ, सीओ चौरीचौरा, क्राइम ब्रांच की टीम सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। कंपनी के सामने स्थित एक गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर पुलिस ने बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। सभी बदमाशों की उम्र करीब 30 साल रही होगी। घटनास्थल के आसपास बदमाश काफी देर से मंडरा रहे थे। बदमाशों की तलाश में पुलिस की अलग—अलग टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

5 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

5 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

5 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago