Categories: Latest News

रामगढ़ताल इलाके में पांच लाख 28 हजार की लूट, सीएमएस की आंख में मिर्ची पावडर झोंककर ले गए रुपए

Estimated reading time: 0 minutes

रामगढ़ताल इलाके में पांच लाख 28 हजार की लूट, सीएमएस की आंख में मिर्ची पावडर झोंककर की वारदात

गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके में वदरायिनी हॉस्पिटल के पास सोमवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सरेराह लूटपाट की। कैश मैनेजमेंट सिस्टम के कलेक्शन कर्मी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बदमाश बैग लूट ले गए। बैग में पांच लाख 28 हजार रुपए नकद थे। रुपए लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारी की पिटाई भी की। घटना की सूचना पाकर एडीजी,डीआईजी और एसएसपी ने घटना की जानकारी ली। तीन बदमाशों की तलाश में पुलिस की चार टीम लगाई गई हैं।

बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे थे नवनीत
देवरिया जिले के बघौचघाट निवासी नवनीत कुमार तारामंडल के सिद्वार्थनगर इंक्लेव में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। वह सीएमएस कंपनी में कलेक्शन का काम करते हैं। प्राइवेट फर्मों से पांच लाख 28 हजार रुपए कलेक्ट करके तारामंडल स्थित एसबीआई की रीजनल ब्रांच में जमा करने जा रहे थे। वरदायिनी हॉस्पिटल के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उनको रोक लिया। बाइक पर पीछे बैठे दो बदमाश उतरकर उनके हाथ से बैग छीनने लगे। विरोध करने पर आंख में मिर्च पाउडर डालकर बैग लेकर भाग गए। विरोध करने पर पिटाई भी कर दी।

आसपास के लोग पहुंचे तो भाग गए बदमाश
शोर—शराबा होने पर आसपास के लोग वहां पहुंचते। इसके पहले बदमाश रुस्तमपुर की तरफ फरार हो गए। वहां पहुंचे लोगों की मदद से नवनीत ने डॉयल — 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। लूट की सूचना पाकर एडीजी जाेन अखिल कुमार, डीआईजी जे. रविंद्र गौड़, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा मौके पर पहुंच गए। पीड़ित से घटना की जानकारी ली। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी है।

“क्राइम ब्रांच और रामगढ़ताल थाने की पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।”
डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी गोरखपुर

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

4 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

4 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

4 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago