Categories: Latest News

आजादी का अमृत महोत्सव पर वेबिनार आयोजित, छिपे किरदारों को भी जान सकेंगे लोग

Estimated reading time: 1 minute

लखनऊ। भारत सरकार द्वारा मनाये जाने वाले आजादी का अमृत महोत्सव के संदर्भ में आयोजित वेबिनार में यह बात विशेषज्ञों द्वारा उल्लेखित की गई कि स्वतंत्रता आंदोलन में कुछ ऐसे किरदारों की भूमिका महत्वपूर्ण थी जिसके बारे में जनसामान्य परिचित नहीं है। आजादी के अमृत महोत्सव के जरिए जनसामान्य को स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ ऐसे किरदारों के बारे में भी जानने का अवसर प्राप्त होगा। इस वेबिनार का आयोजन प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ की तरफ से बुधवार को किया गया। वेबिनार की अध्यक्षता विभाग के अपर महानिदेशक आरपी सरोज ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. महेन्द्र कुमार सिंह, सहायक प्रवक्ता, गोरखपुर विश्वविद्यालय ने भाग लिया। उन्होंने वेबिनार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत से ऐसे क्रांतिकारियों की अहम भूमिका रही है परन्तु कहीं न कहीं इतिहास में उनका नाम आम लोगों को पता नहीं है। ऐसे अज्ञात क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी आम जनता तक पहुँचाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन कारगर सिद्ध होगा। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संत सरन , अनुयायी आईसीएसएसआर, नई दिल्ली ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में हर वर्ग के लोगों का योगदान रहा है परन्तु इतिहासकारों ने कुछ ही लोगों के बारे में जानकारी दी है जिस कारण से सभी क्रांतिकारियों एवं महापुरूषों के बारे में आम जन को जानकारी नहीं है।

विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मनोज कुमार वर्मा ने वेबिनार में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव – आजादी@75 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्यूरो और इसके अंतर्गत 12 इकाईयों द्वारा माह अगस्त 2021 से वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
वेबिनार का संचालन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने किया। उन्होंने वेबिनार में शामिल सभी अतिथियों और प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत के सभी ज्ञात और अज्ञात क्रांतिकारियों एवं महापुरूषों के प्रति अपनी कृतज्ञता, सम्मान जाहिर करने का एक बहुत बड़ा अवसर है जिसको हम सभी को हर्ष और उल्लास के साथ मनाना चाहिए।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

6 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

6 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

6 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago