पूर्वांचल की माटी में दम, कुश्ती में होनहार हैं युवा : डॉ. रमापति राम त्रिपाठी

Estimated reading time: 0 minutes

— नीलम ने खुश्बू को दिखाया आसमान, प्रदेशभर के 150 से अधिक पहलवान हुए शामिल
— माड़ापार में आयोजित हुई प्रतियोगिता, इंटरनेशनल—नेशनल महिला रेसलर ने दिखाए दांव

गोरखपुर। माड़ापार में 115वीं स्व.वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झिन्नू सिंह राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 150 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। भारत के लिए दो बार विश्व चैंपियनशिप, एशियन चैंपियनशिप खेलों में कांस्य और रजत पदक दिलाने वाली मथुरा की नीलम सिरोही मात्र 1 मिनट के भीतर गोरखपुर की खुश्बू को आसमान दिखा दिया। अपने दांव वह विजय हुईं। वहीं नेशनल रेसलर अर्चना मथुरा ने गोरखपुर की नीतू यादव को पटखनी देकर कुश्ती जीतने में कामयाब रहीं। गाजीपुर की फ्रीडम यादव ने भी जौहर दिखाकर पुरस्कार बटोरे। मोहद्दीपुर के ऋषभ और वाराणसी के विकास के बीच हुए दंगल में ऋषभ जीते। मुन्ना बीएलडब्लू वाराणसी और अजहर कृष्णा नगर के बीच अजहर, जनार्दन कृष्णानगर और अभिमन्यु मुगलसराय के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी जबकि अश्वनी यादव गाजीपुर तथा जितेंद्र डेरवा के बीच भिड़ंत में जितेंद्र कामयाब रहे। शुभांसू वाराणसी और इन्दल इटौआ के बीच हुई कुश्ती में इन्दल ने बाजी मारी। विवेक रेलवे स्टेडियम और संजय संतकबीरनगर जोर आजमाइश बेनतीजा रही। इस दौरान करीब 150 जोड़ी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।


खेलो इंडिया योजना से मिल रहा प्रोत्साहन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरिया के भाजपा सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वांचल की मिट्टी में बडा ही दम है यहां के युवा कुश्ती में काफी होनहार है। बस उन्हें एक सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की जरूरत है जिससे देश और विश्व स्तर पर नाम कर सकें। इसके लिए सरकार भी खेलो इंडिया योजना के तहत खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ा रही हैं। विशिष्ट अतिथि अमर शहीद बाबू बंधू सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह टप्पू ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार विविध कार्यक्रम और योजनाएं चला रही है।

इस मौके पर दंगल आयोजक जिला कुश्ती संघ कुशीनगर के अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपक कुमार सिंह, भारतीय कुश्ती संघ के कोच चन्द्रविजय सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नेलाल यादव, मायाशंकर शुक्ला, पहलवान जनार्दन यादव, राष्ट्रीय पहलवान अमरनाथ यादव, उमेश राय, सतीश शाही, बलबीर सिंह सिंटू, पूर्व एमएलसी सुनील सिंह देवरिया, मुकेश सिंह आलोक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सम्राट सिंह, प्रधान राजू खान, चुन्नी लाल, योगेंद्र यादव, पलटू यादव, जिला पंचायत सदस्य सुनील यादव,राजीव सिंह, अजीत सिंह, गगन सिंह,अभय प्रताप सिंह,अमरेंद्र प्रताप सिंह,उमंग सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। दंगल देखने के लिए मंडलभर से करीब पांच हजार दर्शक पहुंचे थे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

9 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

9 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

9 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago