Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर।
विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी, धोखाधड़ी और गबन जैसे संगठित अपराधों में लिप्त चार अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में थाना बड़हलगंज पुलिस ने गिरोह के सरगना लाल बहादुर यादव सहित उसके तीन सहयोगियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया। जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर की स्वीकृति से गैंग चार्ट तैयार किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना लाल बहादुर यादव अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर बड़ी धनराशि हड़प लेता था। गिरोह के सदस्यों से क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बना हुआ था। अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की गई।
गिरोह के सदस्य
गैंग लीडर – लाल बहादुर यादव पुत्र स्वर्गीय रामकिशुन यादव
निवासी—ग्राम छपिया उमराव, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर
गैंग सदस्य
धर्मेंद्र साहनी पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष साहनी, निवासी—ग्राम दवनाडीह, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर
रामप्रताप यादव पुत्र राधामोहन यादव, निवासी—ग्राम बहलोलपुर, थाना घोसी, जनपद मऊ
संदीप यादव पुत्र राजेंद्र यादव, निवासी—दुबौली, थाना मदनपुर, जनपद देवरिया
आपराधिक इतिहास
गैंग लीडर लाल बहादुर यादव पर धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी और हत्या सहित कुल सात मुकदमे दर्ज हैं।
धर्मेंद्र साहनी पर पांच, रामप्रताप यादव पर तीन और संदीप यादव पर दो आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…