Categories: Latest NewsOther

5.95 करोड़ की लागत से बनेगा नगर निगम गेस्ट हाउस व आवासीय भवन

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर, 15 जुलाई 2026। नगर निगम की ओर से गोरखनाथ स्थित झूलेलाल रैन बसेरे के पास नगर निगम गेस्ट हाउस एवं अधिकारियों के आवासीय भवन का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में महापौर, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, उपसभापति पवन त्रिपाठी, पार्षदगण, नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, नगर निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 5.95 करोड़ रुपये की लागत से 400 वर्ग मीटर भूमि पर इस भवन का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना के तहत ग्राउंड प्लस पांच मंजिला भवन बनाया जाएगा।
भवन के प्रथम तल पर नगर निगम का गेस्ट हाउस होगा, जिसमें दो सुइट और दो सामान्य कमरे बनाए जाएंगे। वहीं द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम तल पर अधिकारियों के लिए एक-एक चार बीएचके (4BHK) फ्लैट का निर्माण किया जाएगा।
परियोजना में केयरटेकर कक्ष, स्टोर रूम, नौ कारों की पार्किंग, सबमर्सिबल, आंतरिक जलापूर्ति व्यवस्था, फायर अलार्म एवं फायर फाइटिंग सिस्टम, सेप्टिक टैंक व सोकपिट तथा लिफ्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
महापौर ने कहा कि इस भवन के निर्माण से नगर निगम के अधिकारियों के आवास और अतिथि ठहरने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोरखपुर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, 4 सितंबर शाम छह बजे से डायवर्जन

गोरखपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक, शहर के प्रमुख चौराहों से बदले…

13 hours ago

नेपाल में तीन गुने दाम पर बिक रही यूरिया! महराजगंज सीमा पर पगडंडियों से खाद तस्करी

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर खाद की तस्करी का खेल थम नहीं रहा है। सीमा की…

14 hours ago

निधन के बाद भी रोशनी बांट गए रामेश्वर दत्त मिश्र, नेत्रदान से दो युवाओं की दुनिया हुई रोशन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पुत्र आशुतोष मिश्र सम्मानित, पिता की आंखों से मिली नई जिंदगी…

14 hours ago

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की नई टीम में 78 प्रतिशत नए चेहरे, संगठन में बड़ा फेरबदल

चार महामंत्री, 10 उपाध्यक्ष और 10 मंत्री बनाए; कार्यसमिति का भी विस्तार गोरखपुर। भाजपा ने…

14 hours ago

शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 शिक्षक होंगे सम्मानित गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार

गोरखपुर। शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 शिक्षक अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किए…

21 hours ago

नेपाल की बाढ़ के पानी में मिली अज्ञात मछलियों से रहें सावधान, जांच पूरी होने तक सेवन न करें

गोरखपुर। नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी सहित विभिन्न नदियों में आए पानी…

1 day ago