Categories: EducationLatest News

भोजपुरी में आईं ‘राजल नीति’ की तीन पुस्तकें, सांसद रवि किशन ने किया विमोचन

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। युवा लेखक राजल की लोकप्रिय ‘राजल नीति’ श्रृंखला की तीन पुस्तकों—राजल नीति टाइम मैनेजमेंट, राजल नीति स्ट्रेस मैनेजमेंट और राजल नीति लोकव्यवहार—के भोजपुरी संस्करण का विमोचन बॉलीवुड अभिनेता एवं गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने किया।
इस अवसर पर रवि किशन ने एक साथ तीन भोजपुरी संस्करण प्रकाशित होने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए राजल को बधाई दी। उन्होंने पुस्तकों की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मातृभाषा में ज्ञानवर्धक साहित्य उपलब्ध होना समाज के लिए प्रेरणादायक है।
राजल ने सांसद रवि किशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन पुस्तकों का भोजपुरी संस्करण प्रकाशित करने का उद्देश्य भोजपुरी भाषी पाठकों तक उपयोगी और प्रेरक साहित्य पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि यह प्रयास उन्होंने डायमंड बुक्स के चेयरमैन स्वर्गीय नरेन्द्र कुमार वर्मा को समर्पित किया है। राजल के अनुसार, ‘राजल नीति टाइम मैनेजमेंट’ को 76 पृष्ठों से विस्तारित कर 160 पृष्ठों तक पहुंचाने और विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित कराने में नरेन्द्र कुमार वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं ‘राजल नीति स्ट्रेस मैनेजमेंट’ लिखने की प्रेरणा भी उन्हें उन्हीं से मिली थी।
राजल ने बताया कि राजल नीति श्रृंखला का अनुवाद हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, बांग्ला, ओड़िया, पंजाबी सहित कई भाषाओं में किया जा चुका है और अब भोजपुरी संस्करण के माध्यम से इसका दायरा और विस्तृत होगा।
विमोचन समारोह में पोद्दार टेक्सटाइल गोरखपुर के निदेशक विनीत पोद्दार तथा रमाडा होटल गोरखपुर के निदेशक कुणाल जायसवाल भी उपस्थित रहे। दोनों ने भोजपुरी संस्करण के प्रकाशन पर राजल को शुभकामनाएं देते हुए इसकी व्यापक सफलता की कामना की।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोरखपुर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, 4 सितंबर शाम छह बजे से डायवर्जन

गोरखपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक, शहर के प्रमुख चौराहों से बदले…

13 hours ago

नेपाल में तीन गुने दाम पर बिक रही यूरिया! महराजगंज सीमा पर पगडंडियों से खाद तस्करी

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर खाद की तस्करी का खेल थम नहीं रहा है। सीमा की…

14 hours ago

निधन के बाद भी रोशनी बांट गए रामेश्वर दत्त मिश्र, नेत्रदान से दो युवाओं की दुनिया हुई रोशन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पुत्र आशुतोष मिश्र सम्मानित, पिता की आंखों से मिली नई जिंदगी…

14 hours ago

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की नई टीम में 78 प्रतिशत नए चेहरे, संगठन में बड़ा फेरबदल

चार महामंत्री, 10 उपाध्यक्ष और 10 मंत्री बनाए; कार्यसमिति का भी विस्तार गोरखपुर। भाजपा ने…

14 hours ago

शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 शिक्षक होंगे सम्मानित गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार

गोरखपुर। शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 शिक्षक अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किए…

21 hours ago

नेपाल की बाढ़ के पानी में मिली अज्ञात मछलियों से रहें सावधान, जांच पूरी होने तक सेवन न करें

गोरखपुर। नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी सहित विभिन्न नदियों में आए पानी…

1 day ago