Categories: PoliticsState News

अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देती हैं फूलन देवी : विधायक ई. सरवन निषाद

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की 24वीं पुण्यतिथि शनिवार को चौरी चौरा स्थित विधायक आवास पर शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर चौरी चौरा विधायक ई. सरवन निषाद, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी केवल एक नाम नहीं, बल्कि पितृसत्ता, जातीय भेदभाव और सामाजिक शोषण के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक थीं। उन्होंने कहा कि फूलन देवी ने भारत की महिलाओं को यह संदेश दिया कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और बदलाव लाने की शक्ति उनमें भी है।
विधायक ने कहा कि फूलन देवी का जीवन आज भी लाखों वंचितों, शोषितों और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे नारी अस्मिता, संघर्ष और सामाजिक न्याय की प्रतीक थीं। उन्होंने अन्याय, अत्याचार, शोषण और दमन के खिलाफ सशक्त आवाज उठाई और अपने संघर्ष से समाज में अलग पहचान बनाई। उनका जीवन आज भी समाज को अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने वीरांगना फूलन देवी के संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक योगदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर प्रधान बलदेव निषाद, प्रधान सुमित निषाद, प्रधान सुनील निषाद, प्रधान वीरेंद्र निषाद, प्रधान ओम प्रकाश निषाद, अजय निषाद, जितेंद्र निषाद, सुग्रीव निषाद, अमरनाथ निषाद, कृष्णा निषाद, विनोद निषाद, राजकुमार निषाद, रोहित निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

गोरखपुर नगर निगम सदन की 22वीं बैठक में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 15 हजार कंबल खरीदने को मंजूरी

ऑनलाइन भुगतान पर संपत्ति कर में 12 प्रतिशत छूट की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ी,…

6 hours ago

गणेश उत्सव को लेकर गोरखपुर में अलर्ट, डीएम ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर तैनात करने के निर्देश, पंडालों में सीसीटीवी…

15 hours ago

गोरखपुर में जैविक खेती से किसानों की बढ़ी आय, सरकार दे रही प्रोत्साहन राशि

गोरखपुर। जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने से किसानों की उत्पादन लागत घट रही…

15 hours ago

गोरखपुर में बनेगा हाईटेक साइंस म्यूजियम, 7डी थिएटर और वर्चुअल हेलिकॉप्टर राइड का मिलेगा रोमांच

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पास 49.97 करोड़ रुपये से बनेगा विज्ञान संग्रहालय, पांच थीम…

16 hours ago

टूटी पटरी, चिंगारी, आग और ट्रैक की खामी देखकर समय रहते उठाया कदम; महाप्रबंधक ने नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पूर्वोत्तर रेलवे के छह रेलकर्मी बने स्टार परफॉर्मर, सतर्कता से टले संभावित हादसे गोरखपुर।पूर्वोत्तर रेलवे…

16 hours ago

कभी बुजुर्ग तो कभी बच्चों से शिलान्यास-लोकार्पण, सरवन निषाद की अनोखी पहल

बच्चों के हाथों सीसी रोड का लोकार्पण, विधायक ने ग्रामीणों को सौंपी विकास की नई…

24 hours ago