Categories: Other

हार्ट अटैक के खतरे टालता है रक्तदान, ब्लड प्रेशर रहता है सामान्य

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती पर गुरू श्री गोरक्षनाथ ब्लड बैंक की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में पैसफ़िक कॉलेज रायपुर जंगल कौड़िया में किया गया। श्री गोरक्षनाथ ब्लड बैंक का रक्त वाहन ( डोनेशन वैन ) पूरी साज- सज्जा के साथ रक्तदान स्थल रायपुर पहुँचा। शिविर में संस्था के छात्र, शिक्षक, कर्मचारियों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर गोरक्षनाथ ब्लड बैंक के मुख्य टेक्निशीयन राजीव तिवारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो 18 से 65 वर्ष उम्र का हो, जिसका हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम से उपर, वजन 45 किलोग्राम तथा ब्लड प्रेशर 120/80 हो। वह व्यक्ति स्वास्थ्य जाॅच के बाद रक्तदान कर सकता है। इस मौके पर समाज में फैले विभिन्न प्रकार की भ्रांतियो को दूर करने का प्रयास किया गया। ब्लड बैक की काउन्सलर शोभा राय ने रक्तदाताओं से कहा कि प्रत्येक तीन माह के अन्तराल पर रक्तदान किया जा सकता है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कैम्पियरगंज के नगर मंत्री अंकुर पाण्डेय ने बताया कि रक्तदान से कोई नुकसान नहीं होता अपितु इसके कई लाभ होते हैं। इससे ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है। हार्ट अटैक में कमी आती है। शिविर में उपासना, राहुल, सोनल, सोनाली सहित लगभग 35 लोगों ने रक्तदान किया। गुरू श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय के मेडिकल आफिसर डा. सचिन ने सभी का आभार जताया। उन्होंने पैसिफिक कालेज के सदस्यों को धन्यवाद दिया। ब्लड बैंक के विकास मिश्रा, चाॅदनी गिरी उपस्थित रहे। शिविर का आयोजन ब्लड बैंक के प्रभारी डा. अवधेश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में हुआ।

शुक्रवार को भी आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रांगण में मानविकी एवं प्रबन्ध विज्ञान विभाग की तरफ से शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन गुरु श्री गोरक्षनाथ ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। भारत के विज्ञान सम्राट होमीजहांगीर भाभा की पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर में विभागाध्यक्ष मानविकी एवं प्रबन्ध विज्ञान विभाग डा. एसएन सिंह ने गोरखनाथ ब्लड बैंक को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि डा.भाभा की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर के रूप में समर्पित है, उन्होंने बताया की डा. भाभा परमाणु औऱ अणु विज्ञान के जनक थे। उन्होंने ना केवल भारत वर्ष अपितु पूरे विश्व में परमाणु विज्ञान का परचम लहराया। यह भारत वर्ष के लिए एक महान गौरव का विषय है। ऐसे महान व्यक्ति ने इस राष्ट्र की धरती पर अवतार लिया। ब्लड बैंक प्रभारी डा. अवधेश अग्रवाल ने डा. भाभा के प्रति श्रद्धा सुमनअर्पित करते हुए उन्हें याद किया। ब्लड बैंक टीम का नेतृत्व कर रहे डा. सचिन ने रक्तदान के विषय में जानकारी दी। यहां भी बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago