Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के नुरुद्दीन चक— संझाई निवासी प्रापर्टी डीलर इंद्रासन की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। सोमवार की दोपहर तीन बजे चौरीचौरा के बेलवाबाबू में धान के खेत में उनकी लाश मिलने से घर में कोहरामच मच गया। रविवार को वह अपने चचेरे भाई कमलेश से नौतनवां जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनकी कार लावारिस हालत में गुलरिहा थाना क्षेत्र में पाई गई। व्यवहार कुशल प्रापर्टी डीलर की हत्या की सूचना पर लोग सन्न रह गए। लोगों ने आशंका जताई है कि रुपए के विवाद में उनकी हत्या हुई। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
सोमवार की दोपहर लोगों ने खेत में देखी लाश
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बेलवा बाबू गांव से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर खेत में सोमवार की दोपहर तीन बजे लोगों ने एक लाश देखी। अज्ञात व्यक्ति का गला रेता गया था। कुछ देर में आसपास गांवों के सैकड़ों लोग पहुंच गए। किसी ने इसकी सूचना चौरीचौरा पुलिस को दी। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो शेयर करके मृत व्यक्ति की पहचान कराने का प्रयास किया। इस बीच चिलुआताल के नुरुद्दीन चक— संझाई निवासी कुछ लोग थाने पर पहुंचे। उन लोगों ने बताया कि इंद्रासन रविवार से गायब हैं। उनका मोबाइल फोन भी बंद बता रहा है। चिलुआताल पुलिस ने सभी लोगों को चौरीचौरा भेज दिया। वहां जाने पर मालूम हुआ कि खेत में मिली लाश प्रापर्टी डीलर की है।
इसके बाद घर में कोहराम मच गया। चचेरे भाई कमलेश ने पहचान करते हुए बताया कि वह रविवार की दोपहर मिले थे। प्रापर्टी डीलर की हत्या, क्यों और किसने की है। इन सभी सवालों का जवाब चौरीचौरा पुलिस तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने इसे प्रापर्टी के विवाद से जोड़कर देख रही है।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…