Categories: CrimeNewsUp

Gorakhpur: डबल मर्डर से दहला गगहा, आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर लगाया जाम, तोड़फोड़

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गगहा इलाके में बुधवार की रात 8 बजे बाइक सवार बदमाशों ने इलेक्ट्रॉनिक्स के दुकानदार शम्भू मौर्य और उनके एक कर्मचारी संजय पांडेय को गोलियों से भून दिया। घटना उस वक्त हुई जब वह दुकान बढ़ाने के लिए बाहर का सामान उठा रहे थे। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। गुस्साए लोगों ने गगहा में गोरखपुर- वाराणसी रोड जाम करके प्रदर्शन किया। सरकारी बसों में तोड़फोड़ की। पुलिस की गाड़ियों पर पथराव भी किया। एसएसपी के आश्वासन पर लोगों ने जाम खत्म किया। पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर एसएसपी ने हमलावरों की तलाश का निर्देश दिया है। गगहा इलाके में लगातार हो रही हत्या से दहशत का माहौल है।

गगहा थाना क्षेत्र के कोठा निवासी शम्भू मौर्य की गगहा चौराहे के गगहा – जानीपुर रोड पर गीतांजलि इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। रात में आठ बजे दुकान बंद करने के लिए वह बाहर का सामान उठा रहे थे। तभी एक बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। दोनों मुंह बांधे हुए थे। शम्भू को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोली मार दी। उनके पास मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी। 5 राउंड गोली चलने से हड़कंप मच गया। खून से सने दुकानदार को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की भी मौत हो गई। उनकी पहचान गोला के लाही दाड़ी निवासी संजय के रूप में हुई। एक माह से दुकान पर काम करते थे।


घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों सड़क जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने लगातार हो रही हत्याओं पर पुलिस के विरोध में नारेबाजी की। रोड जाम होने की वजह से अधिकारियों को खेत के रास्ते जाना पड़ा। काफी प्रयास के बाद लोगों को समझा- बुझाकर पुलिस अधिकारी रोड खाली करा सके। लोगों का कहना है कि इसके पूर्व भाजपा नेता रितेश मौर्य की हत्या में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। शम्भू मौर्य को भी कुछ दिन पहले किसी ने धमकी दी थी। लेकिन उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की थी। इस मामले सहित कई अन्य बातों को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। देर रात एडीजी जोन अखिल कुमार सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे। पूरा इलाका पुलिस छावनी बन गया।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

1 month ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago