Estimated reading time: 1 minute
– डॉ. शशिकांत दीक्षित और डॉक्टर नीलम दीक्षित की सराहनीय पहल
– महाविद्यालय के सम्यक विकास के लिए हम सब प्रतिबद्ध: डॉ. पूनम शुक्ला
– फोन पर दोपहर 12 से 2 बजे के बीच देंगे इलाज की मुफ्त सलाह
– शैक्षणिक, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गतिविधियों में पूर्वांचल के साथ समूचे देश को महाविद्यालय ने किया गर्वान्वित
गोरखपुर। लॉकडाउन के कारण ज्यादातर लोग इलाज के लिए अस्पताल नहीं जा पा रहे हैं। कोरोना के चलते वैसे ही अस्पतालों में आम मरीजों को संक्रमण का खतरा है। इसको देखते हुए गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. पूनम शुक्ला के अभिनव पहल से महाविद्यालय की छात्राओं , शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के लिए शहर के टाइमनियर हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक, यूपी रत्न से सम्मानित लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. शशिकांत दीक्षित (एमबीबीएस/एमएस), वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम दीक्षित से निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के लिए आग्रह किया गया जिसे चिकित्सकों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
अब प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से दो बजे तक डॉ. शशिकांत दीक्षित( मोबाइल 7007150339) तथा डॉ. नीलम दीक्षित (8948021718) से सम्पर्क कर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श लिया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. पूनम शुक्ला ने बताया कि अपनी सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गतिविधियों में पूर्वांचल के साथ समूचे देश को इस महाविद्यालय ने गर्वान्वित किया है।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…