Categories: CrimeUtility

अब लुभाएगा मुंशी प्रेम चंद पार्क, जीडीए वीसी की मुहिम का असर, बदले—बदले से नजर आने लगे शहर के पार्क

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) शहर में स्थित अपने पार्कों को चमकाने में जुटा है। पांच पार्कों पर करीब 40 लाख रुपए खर्च करके इनकी सूरत बदली जा रही है। प्राधिकरण की ओर से पार्कों को सुंदर बनाने का काम शुरू हो चुका है। बेतियाहाता स्थित मुंशी प्रेम चंद का नया स्वरूप नजर आने लगा है। दिसंबर माह में जीडीए के वीसी प्रेम रंजन ने पार्कों की सूरत बदलने की योजना बनाई थी। उनके प्रयास का असर भी नजर आने लगा है।


दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत पार्क, पार्क रोड स्थित पं. रामप्रसाद बिस्मिल पार्क, बेतियाहाता स्थित मुंशी प्रेमचंद पार्क, गोलघर स्थित इंदिरा बाल विहार पार्क और तारामंडल स्थित आंबेडकर पार्क की दशा सुधारने के लिए काम चल रहा है। इंदिरा बाल विहार पार्क पूरी तरह से बदल चुका है। पार्क में नए सिरे से झूले, मूर्तियों की पेंटिंग की गई है और बैठने के लिए बेंच लगाए गए हैं। पंत पार्क में भी पार्क की सफाई के साथ ही टूटे हुए पाथवे की मरम्मत की गई है। ओपेन जिम में लगे उपकरणों नए हो गए हैं।

मुंशी प्रेमचंद पार्क का हुआ सुंदरीकरण
जीडीए की इसी मुहिम में मुंशी प्रेमचंद पार्क को भी संवार दिया गया है। मुंशी प्रेमचंद पार्क में प्रेमचंद की प्रतिमा को बेहतर बनाया गया है। कमरों की नए सिरे से मरम्मत कराकर उनकी पेटिंग कराई गई है। प्रेमचंद पार्क अब नए लुक में नजर आने लगा है। जीडीए वीसी का कहना है कि आंबेडकर पार्क में पाथ वे, झूले सहित भी ठीक कराए जा रहे हैं। हर पार्क को संजाने—संवारने में चार से नौ लाख रुपए का बजट खर्च किया जा रहा है। सभी पार्कों के जीर्णोद्धार का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही विंध्यवासिनी पार्क में योग केंद्र के जीर्णोद्धार का काम भी अंतिम चरण में है।


“शहर के पार्कों के जीर्णोद्धार की योजना बनाई गई है। प्रथम चरण में छोटी-छोटी कमियों को दूर किया जा रहा है। सभी पार्कों को इस तरह तैयार किया जाएगा कि वहां आने वाले लोगों को सुखद अनुभूति हो। मुंशी प्रेमचंद पार्क भी नए लुक में नजर आने लगा है।”
– प्रेम रंजन सिंह, उपाध्यक्ष जीडीए।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago