Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। देवरिया विधानसभा उपचुनाव में पूर्व छात्र नेता पवन सिंह समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार घोषित हो सकते हैं। मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे फेसबुक लाइव हुए पवन सिंह ने अपने समर्थकों को खुद इस बात की जानकारी दी। लाइव सेशन में पवन सिंह ने बताया कि शाम 5:00 बजे तक खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में प्रचार के लिए निकले पवन सिंह फेसबुक लाइव के दौरान समाजवादी रंग में रंगे हुए नजर आ रहे थे। समाजवादी पार्टी की टोपी और गमछा गमछा लगाए पवन ने अपने समर्थकों को आश्वस्त किया की जल्द ही उनके नाम की घोषणा की जा सकती है। बताया खुशखबरी आने पर सबको अवगत कराएंगे। पिछले हफ्ते में पवन सिंह ने समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही पवन को समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है। टिकट पर अंतिम मुहर राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगाएंगे। गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में रहने वाले पवन सिंह किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लोग को उनको पोस्टर वाले नेता जी भी कहते हैं।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…