Categories: Crime

तीन लाख में कराई राम आसरे की हत्या, जानिए – 19 लोगों ने कैसे रची साजिश, कौन हुआ गिरफ्तार

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। खोराबार इलाके के भैंसहा गांव के बल्ली चौराहा पर मेडिकल स्टोर्स संचालक रामआसरे मौर्या की हत्या तीन लाख रुपए में हुई थी। पांच एकड़ भूमि के विवाद को खत्म करने के लिए भाड़े के हत्यारों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की साजिश रचने में कुल 19 लोगों का नाम सामने आया है। एक शूटर सहित 10 लोगों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार करके जेल भेजा। अन्य नौ की तलाश जारी है। डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल कोई भी शख्स बख्शा नहीं जाएगा।


गोरखनाथ के शूटर ने साथी संग मिलकर मारी राम आसरे को गोली
19 जनवरी की रात करीब आठ बजे रामआसरे अपना मेडिकल स्टोर बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। मेडिकल स्टोर से कुछ दूरी पर पहुंचे तभी घने कोहरे का फायदा उठाते हुए शूटरों ने गोली मारकर उनकी जान ले ली। राम आसरे के भाई ने भूमि विवाद में भाई की हत्या का आरोप लगाया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने खोराबार ब्‍लाक प्रमुख शैलेश यादव की भाभी सीमा, प‍िता जवाहिर यादव, सपा नेता पंकज शाही, प्रापर्टी डीलर संजय शुक्‍ला, अभय पांडेय समेत 13 लोगों के खिलाफ साजिश के तहत हत्‍या करने और बलवा का केस दर्ज किया। जांच में पता लगा कि गोरखनाथ इलाके में रहने वाले शूटर मोहम्मद अशरफ उर्फ गोलू ने अपने साथी संग मिलकर हत्या की थी। उसे बुलेट और पैसा चौरीचौरा इलाके के करमहां गांव के अभिषेक मिश्रा उर्फ राहुल ने दिया था। राहुल को जब पुलिस ने पकड़ा तो पूरी कहानी सामने आई। रामआसरे और उनके भाइयों की भूमि का मुकदमा हाईकोर्ट में चल रहा है। पूर्व में विवादित भूमि खरीदने वाले पंकज शाही, ओम प्रकाश सहित अन्य लोगों ने ब्लाक प्रमुख के परिवार की फर्म पारिजात एसोसिएट को जमीन बेच दी। लेकिन जमीन पर दवा व्‍यापारी रामआसरे मौर्य और उनके परिवार का कब्‍जा था।

समझौता कराने के लिए अभिषेक ने लिए 65 लाख
चौरीचौरा, करमहा निवासी प्रापर्टी डीलर अभिषेक मिश्रा उर्फ राहुल ने पारिजात और अन्य लोगों के बीच सौदा तय कराया था। विवादित भूमि पर कब्जा कराने के लिए अभिषेक ने पारिजात एसोसिएट से 65 लाख रुपए ले​ लिए। आश्वासन दिया कि वह रामनयन और राम आसरे से बात करके मामले को सुलझा देगा। लेकिन दोनों भाई तैयार नहीं हुए। बात न बनने पर सभी लोगों ने मिलकर दोनों भाइयों की हत्‍या करने की योजना बनाई। अभिषेक ने गोरखनाथ, चक्सा हुसैन के रहने वाले शूटर गोलू उर्फ अशरफ को रामआसरे की हत्‍या करने की सुपारी दी। तीन लाख रुपए में बात तय हुई। बतौर एडवांस गोलू ने चेक से दो लाख रुपए का भुगतान ले लिया। अभिषेक ने गोलू को बल्‍ली चौराहा ले जाकर रामआसरे की पहचान कराई। सात जनवरी को राम आसरे कचहरी से लौट रहा था। तब गोलू ने अपने साथी संग मिलकर हत्या की कोशिश की। लेकिन भीड़ ज्यादा होने से गोली नहीं मार पाया। इसके बाद दोबारा वह अपने साथी संग 19 जनवरी को बल्ली चौराहे पर पहुंचा। घर जाते समय राम आसरे को गोली मार दी। घटना के समय सफारी गाड़ी से अभिषेक मिश्रा अपने साथी करमहा गांव के अजय मिश्रा, हनुमान मिश्रा, कुशीनगर, हाटा के मठिया मिश्र निवासी प्रदीप शुक्‍ल, देवरिया, रुद्रपुर के रहने वाले कृष्‍णमोहन तिवारी के साथ कुछ दूरी पर मौजूद रहा। शनिवार की सुबह क्राइम ब्रांच और खोराबार पुलिस की टीम ने गोलू के साथ ही अभिषेक मिश्रा और उनके चार साथियों, हत्या की साजिश रचने में शामिल झंगहा के गहिरा निवासी रघुनाथ, शिवपुर गांव निवासी पकंज सिंह, खोराबार के जंगल सिकरी निवासी ओमप्रकाश जायसवाल को रामनगर कड़जहां के पास गिरफ्तार किया। घटना में इस्तेमाल पिस्टल, कारतूस, बुलेट और सफारी भी बरामद हुई है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago