Categories: EntertainmentNews

गोरखपुर के रामगढ़ झील में ​कीजिए शिकारा से सैर, लीजिए कश्मीर के डल झील जैसा लुत्फ

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कश्मीर की डल झील में चलने वाले शिकारा का आनंद गोरखपुर के लोग अब रामगढ़ झील में भी उठा सकेंगे। शनिवार से इसका ट्रायल चल रहा है। जल्द ही विधिवत शुरुआत हो जाएगी। शिकारा के संचालक ने प्रति व्यक्ति 60 रुपए का टिकट तय किया है। एक बार में शिकारा के भीतर नौ लोग सवार हो सकेंगे। इसके लिए सभी को टिकट लेना होगा। जीडीए की निगरानी में शिकारा का संचालन होगा। इसको लेकर लोगों में कौतुहल भी नजर आया।

दो दिनों से चल रहा शिकारा का ट्रायल
रामगढ़ झील पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बोटिंग की व्यवस्था बनाई गई है। यहां आने वाले लोगों को पहले सामान्य बोटिंग की सुविधा दी गई। फिर जेट्टी पर स्पीड बोटिंग की शुरूआत हुई। रामगढ़ झील के महत्व को देखते हुए यहां पर शिकारा चलाने की तैयारी हुई। जीडीए से इसका टेंडर पूरा होने पर संचालक राजकुमार साहनी ने दो शिकारा पानी में उतारा। शिकारा को डोली की तरह सजाया गया है। इसमें बैठने के भरपूर इंतजाम है। एक साथ कुल नौ लोग सवार हो सकेंगे। शिकारा में जाने के पहले सभी को लाइफ जैकेट पहनाया जाएगा।

नई व्यवस्था में कई लोगों को मिला रोजगार
शिकारा के संचालक लहसड़ी इंटर कॉलेज के रहने वाले राजकुमार ने बताया कि दो बोट पर करीब छह लाख रुपए का खर्च आया है। शिकारा में सवार होने वाले बड़े लोगों का 60 रुपया टिकट दर निर्धारित किया गया है। छोटे बच्चों को कोई पैसा नहीं देना होगा। शिकारा धीमी स्पीड में चलेगा। टेंडर लेने के लिए जीडीए को भी शुल्क जमा कराया गया है। इससे छह लोगों को रोजगार मिला है। राजकुमार ने सीएम योगी की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीएम के प्रयास से आसपास के लोगों को रोजगार मिलने लगा है। यहां की सूरत बदलती जा रही है।


स्पीड बोट की टक्कर से पलटा शिकारा
शिकारा के बगल में ही स्पीड बोट भी चलती है। रविवार की शाम स्पीड बोट चला रहे युवक की लापरवाही से दुर्घटना हुई। उसने शिकारा में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह पलट गया। घटना से काफी देर तक अफरा—तफरी रही। शुक्र है कि हादसा प्लेटफार्म के नजदीक हुआ जहां पानी चार फीट के आसपास था। गोताखारों ने पानी में डूबे लोगों को तत्काल निकाल दिया। प्रत्य​क्षदर्शियों ने बताया कि करीब 10 मिनट के भीतर राहत और बचाव पूरा कर लिया गया। उस समय शिकारा में खोराबार के रहने वाले एक परिवार के पांच लोगों संग चार गोताखोर भी सवार थे। इसकी जानकारी जीडीए के अधिकारियों को भी दी गई। संचालक राजकुमार ने बताया कि बेहद ही सावधानी के साथ शिकारा का संचालन का ट्रायल किया जा रहा है। हालांकि जीडीए ने अभी औपचारिक शुरुआत नहीं की है। ट्रॉयल पूरा होने पर सवारी बैठाने के निर्देश दिए गए थे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago