कुवैत से कमाकर लौटा, गोरखपुर में जहरखुरानों ने लूटा

0
1387

Estimated reading time: 1 minute

कुशीनगर जिले के बोदरवार का है रहने वाला अभिमन्यु
• सोमवार की भोर में कोनी फोरलेन तिराहे के पास बेहोशी की हालत में मिला युवक

गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के कोनी फोरलेन तिराहे के समीप सोमवार की सुबह जहरखुरानों ने कुवैत से लौट रहे युवक को लूट लिया। उसे फोरलेन के किनारे गाड़ी से उतारकर चले गए। उसे बेहोशी की हालत में देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसकी पहचान कुशीनगर जिले के बोदरवार गदईला निवासी अभिमन्यु पटेल (28 वर्ष ) के रूप में हुई। वह कुवैत में रहकर काम करता था। रविवार को वह प्लेन से लखनऊ आया। वहां बस में सवार होकर गोरखपुर पहुंचा। बस स्टेशन पर उतरने के बाद उसे कार सवारों ने घर तक छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में ही कोई नशीली दवा खिलाकर बेहोश कर दिया। सामान और पैसा लूटकर अभिमन्यु को कोनी फोरलेन के पास सड़क किनारे फेंककर चले गए। सुबह टहलने निकले लोगों से पड़े देखा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नाम- पता मालूम होने पर उसके घर वालों को सूचना दी गई। हालात खराब होने से वह कुछ ठीक से नहीं बता पा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply