Categories: Education

किसी को हैलो और गुडबॉय कहना जीवन के दो मुश्किल कार्य

Estimated reading time: 1 minute

• रंगारंग कार्यक्रमों के साथ गंगोत्री देवी महाविद्यालय के अंतिम वर्ष की छात्राओं को दी गई विदाई

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह मनाया गया। इस मौके पर नवआगन्तुकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रीना त्रिपाठी, महाविद्यालय के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र, प्राचार्य डॉ. पूनम शुक्ला, उप प्राचार्य डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष डॉ. गौरी पांडेय मौजूद रहीं। संचालन डॉ. दिव्या शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। इस मौके पर फाल्गुन मास पर आधारित डांस, गीत, फ्यूजन की मनमोहक प्रस्तुति देखकर लोगों ने खूब ताली बजाई।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी रीना त्रिपाठी ने कहा कि जीवन में दो सबसे मुश्किल कार्य किसी को हेलो और किसी को गुडबाय कहना होता है। जीवन एक यात्रा है न कि कोई तय स्थान जहां कि ठहरा जा सके। गुडबाय हमेशा के लिए नहीं होता है। और न ही यह एक समाप्ति है। इसका साधारण अर्थ यह है कि जब तक हम लोग फिर से नहीं मिलते तब तक आप सभी याद आते रहोगे। आप सभी जीवन मे अनवरत प्रगति की राह पर चलें। सफलता की बुलन्दियों को छुएं। आप सभी के लिए मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं है।

व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र ने कहा कि यह विदाई का क्षण नहीं बल्कि नए आगाज की ओर बढ़ते कदम है। उन्होंने छात्राओं को आगामी परीक्षा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और पूरे जोश के साथ तैयारी करके ही आप अपनी मंजिल प्राप्त कर सकते हैं। सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करने, परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहकर अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉ. पूनम शुक्ला ने कहा कि जीवन में कई अनेक उतार- चढ़ाव आते हैं, हमें जीवन में बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन हमें मुश्किल समय में भी सकारात्मक विचारों को अपनाना चाहिए और निरंतर आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए।

उपप्राचार्य डॉ. प्रियंका शुक्ला (मनोवैज्ञानिक) ने छात्राओं को परीक्षा की तैयारी और इस दौरान तनावमुक्त रहने का गुर सिखाया। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नूतन तिवारी ने कहा कि मातृ शक्ति का नवीन उदय हो रहा है। गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना तिवारी ने कहा कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मिस गंगोत्री- श्रद्धा, कल्चरल – मानसी, मिस फेयरवेल – शालिनी को चुना गया। साथ में बीए की सुष्मिता मिश्रा, मानसी पाठक, एमए की श्रद्धा त्रिपाठी, बीएससी की शालिनी, एमएससी की पूर्णिमा को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नर्सिंग विभाग की प्राचार्य लारिटा याकूब, संगीता मिश्रा, डा.नूतन तिवारी, डा.सीमा मणि तिवारी, डा.प्रियंका ओझा, डा.संगीता पाण्डेय, डा.सीमा श्रीवास्तव, डा.प्रत्या उपाध्याय, रजनी मिश्रा, डा.रेनू गौर, डा.आशा पाण्डेय, डा.अजिता, डा.करुणा गुप्ता डा.दीपान्जली, डा. सांत्वना, प्रतिभा, समृद्धि, सहित साक्षी, अंशिका, ज्योति, शिवांगी, निहारिका, अंजलि और अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

1 month ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago