Categories: News

सड़क की सुरक्षा की निभाएं जिम्मेदारी, स्वयं करते रहे देखभाल

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। पिपराइच विधान सभा क्षेत्र के जगपुर और मुड़ियारी में विधानमंडल विकास निधि से सीसी रोड का शिलान्यास और लोकार्पण विधायक महेंद्र पाल सिंह ने किया। विधायक ने कहा कि सड़कों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाकर उन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। शुरूआत में थोड़ी सी सावधानी बरतकर सड़कों की उम्र बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिनके घरों के सामने से सड़क गुजर रही है। शुरूआत में कुछ दिनों तक लोग खुद पानी डालकर उसकी तरावट करते रहें। इससे सड़क मजबूत होगी। विधायक ने बताया कि विधान मंडल विकास निधि से 130 मीटर, लागत छह लाख 46 हजार रुपए और 165 मीटर सड़क सात लाख 97 हजार रुपए से बनी है। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि आनंद शाही, अरविंद सिंह, जिला मंत्री नरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, धर्मवीर जायसवाल, प्रधान वीरेंद्र सिंह, लव सिंह, रमाकांत सिंह, ध्रुप, रामकेश, बीडीसी दीपचंद, रामदुलारे चौधरी, अष्टभुजा तिवारी, दिनेश कुमार, वीरेंद्र पांडेय, स्वपनिल पाठक, अवधेश शर्मा, मनमोहन सिंह, अंजनी सिंह और सुजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago