Categories: Crime

मकान मालिक के बेटे को कमरे में बंद कर बदमाशों ने की लूटपाट

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गुलरिहां थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में गुरुवार की रात करीब दो बजे बदमाशों ने घर के मालिक के बेटे को कमरे में बंद कर जमकर लूटपाट की। घर के पीछे से जंगला तोड़कर बदमाश अंदर घुसे और युवक को कमरे में बंद कर दिया। कमरे से ही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
फुलवरियां निवासी मदन सिंह परिहार अपने बेटे अखंड प्रताप की शादी एक दिसंबर को तय किए हुए हैं। शादी से संबंधित खरीदारी के लिए वह पत्नी समा सिंह, बहू मनाली सिंह पुत्र अखंड प्रताप सिंह और ऋषि सिंह के साथ पिछले दो दिनों से गोरखपुर शहर में स्थित आवास पर गए हुए थे। फुलवरियां गांव में स्थित उनके पुस्तैनी मकान में उनके लड़के तेज प्रताप सिंह अकेले थे। गुरुवार की रात लगभग 2 बजे घर के पीछे से खिड़की तोड़कर अंदर घुसे बदमाश ने तीन कमरों का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात खंगालने लगे। घर में आहट सुनकर तेज प्रताप जग गए और कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किए , तो देखें कि बाहर से कमरा बंद है । तेजप्रताप ने पहले 112 नंबर पर फोन लगाया लेकिन रिस्पांस नहीं मिला। इसके गुलरिहां के सीयूजी पर लगातार फोन मिलाते रहे लेकिन फोन पहुंच से बाहर बताता रहा। परेशान तेज प्रताप ने 2 बज कर 54 मिनट पर कप्तान को फोन लगाया। कप्तान तत्काल फोन उठाया और गुलरिहां पुलिस को निर्देशित किया । 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई । इधर मदन सिंह परिहार भी गोरखपुर आवास से गांव आए। बदमाशों को भगाने के लिए लाइसेंसी राइफल से तीन बार फायरिंग की । मदन सिंह ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने 60 हजार रुपए नगदी और लगभग सवा लाख के गहने की लूटे हैं।शुक्रवार की सुबह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचा डाग स्क्वायड टीम घर के पीछे लगभग 200 मीटर दूरी तक खेत में पहुंच कर वापस चला आया।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago