Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। एडीजी जोन अखिल कुमार ने शनिवार की सुबह कार्यभार ग्रहण किया। कार्यालय के विभिन्न शाखा प्रमुखों संग मीटिंग करते हुए उन्होंने जानकारी ली। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडीजी ने कहा कि जनता से संवाद स्थापित कर कानून- व्यवस्था को ठीक रखा जाएगा। नेपाल और बिहार बॉर्डर पर इंटेलीजेंस को मजबूत करने के साथ नियमित रूप से मीटिंग की जाएगी। गोरखनाथ मंदिर, कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा- व्यवस्था की समीक्षा कर कमियों का दूर करेंगे।
बिहार, बेगूसराय के मूल निवासी वर्ष 1994 बैच के आईपीएस अखिल कुमार लखनऊ, गाजियाबाद, अलीगढ़, देवरिया, गाजीपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, अमरोहा में एसएसपी/एसपी रह चुके हैं। 2010 में डीआईजी मेरठ बने, वहीं से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए। विदेश और जल संसाधन मंत्रालय में सेवा देने के बाद वापस लौटे। एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि बतौर एडीजी जोन उनका यह पहला कार्यकाल है। इसके पूर्व वह देवरिया में एसपी रहे हैं, इसलिए क्षेत्र की समस्या से पूरी तरह से परिचित हैं। एडीजी ने कहा कि गांव जाते समय ही गोरखपुर आ पाना हो पाता था। ट्रैफिक की व्यवस्था में सुधार और जनसंवाद से समस्या के समाधान पर जोर देने की बात उन्होंने कही है।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…