Categories: CoronaNews

गरीबों को करेंगे सेफ, उपलब्ध कराएंगे आक्सीमीटर और आक्सीजन सिलेंडर

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोरोना संक्रमण में लोगों की समस्याओं को देखते हुए विभिन्न संस्थाओं ने मदद का हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। सेफ सोसायटी ने गरीब और जरूरतमंदों को आवश्यकतानुसार आक्सीजन सिलेंडर और आक्सीमीटर उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। सेफ सोसायटी के डायरेक्टर विश्व वैभव शर्मा ने बताया कि रोजाना मरीजों को सलाह देने के लिए चार डॉक्टरों का एक पैनल बनाया गया है। मोबाइल नंबर 9839708555 पर काल करके डॉक्टरों की टीम से पीड़ित सलाह ले सकते हैं। इतना नहीं, दवा न खरीद पाने वाले लोगों को भी सेफ सोसायटी की टीम दवा उपलब्ध कराएगी।

इन डॉक्टरों की टीम देगी जानकारी
डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी (बीएएमएस, सामान्य चिकित्सक)
डॉ. राकेश कुमार वर्मा (बीएएमएस, सामान्य चिकित्सक)
डॉ.राकेश त्रिपाठी (सामान्य चिकित्सक, एनआरएचएम कंसलटेंट)
डॉ. अमन राहुल (एमबीबीएस)

आक्सीमीटर और आक्सीजन सिलेंडर की सुविधा
सेफ सोसायटी के सदस्य लोगों को आक्सीमीटर और आक्सीजन सिलेंडर भी मुहैया कराएंगे। सेफ सोसायटी ने 20 खाली सिलेंडर का इंतजाम किया है। कोई भी जरूरतमंद आवश्यक कार्रवाई के बाद सिलेंडर ले जा सकता है। सिलेंडर खाली होने पर क्रमवार दूसरे पीड़ितों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। सेफ सोसायटी आक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन उपलब्ध कराने की तैयारी भी कर रही है।

इस्तेमाल के लिए गरीबों को देंगे आक्सीमीटर
विश्व वैभव ने बताया कि बहुत से लोग आक्सीमीटर खरीदने में सक्षम नहीं है। मार्केट में इसकी शार्टेज बताकर महंगे दामों में बेचा जा रहा है। इसलिए हमारी संस्था लोगों को आक्सीमीटर भी उपलब्ध कराएगी। आवश्यकतानुसार लोगों को आक्सीमीटर दिया जाएगा। इसके लिए अपने गांव के एएनएम से एक पत्र लिखवाकर देना होगा। मरीज के ठीक होते ही आक्सीमीटर को सेनेटाइज और सुरक्षित करके दूसरे को दे दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण जारी रहने तक यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

“कोविड काल में सभी को हेल्प की जरूरत है। तमाम ऐसे लोग हैं कि जिनके पास इन संसाधनों को जुटाने के पैसे नहीं है। ऐसे में उनकी मदद की जाएगी। यह प्रक्रिया क्रमवार जारी रहेगी। अभी तक 60 से अधिक लोगों को मदद पहुंचाई जा सकी है।”
– विश्व वैभव शर्मा, डायरेक्टर सेफ सोसायटी

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago