Categories: Latest News

योगी सरकार देगी अल्‍पसंख्‍यक बेटियों की शादी में आर्थिक मदद

Estimated reading time: 1 minute

(www.chaipanchayat.com)
लखनऊ/गोरखपुर। अल्‍पसंख्‍यक समुदाय की बेटियों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर चलने वाली योगी सरकार द्वारा अल्‍पसंख्‍यक बेटियों की शादी में आ‍र्थिक मदद दी जाएगी। बेटियों की आवाज को बुलंद करने के लिए एक ओर यूपी में लागू कल्‍याणकारी योजनाओं से बेटियों को जोड़कर उनको मुख्‍यधारा में शामिल किया है। वहीं दूसरी ओर अब आर्थिक मदद देकर उनके चेहरों पर मुस्‍कान बिखेरी है।

अल्‍पसंख्‍यक समुदाय की बेटियों की शादी में यूपी सरकार द्वारा 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी अब बिना किसी अड़चन के हो सकेंगी। अल्‍पसंख्‍यक समुदाय की गरीब बेटियों की शादी के लिए अनुदान के मद में पांच करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है। किसी प्रदेश में पहली बार किसी राज्‍य सरकार ने इस दिशा में कदम उठाया है।

‘योगी जी के नेतृत्‍व में बेटियों के लिए इस सरकार में जितना कार्य हुआ वो किसी सरकार में नहीं हुआ है। इस दिशा में आर्थिक मदद देने के इस फैसले से अल्‍पसंख्‍यक परिवारों को लाभ मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी जब से देश में आई है तब से अल्‍पसंख्‍यक समुदाय को मुख्‍यधारा से जोड़ने का काम किया है। यूपी सरकार ने विभिन्‍न योजनाओं के तहत अल्‍पसंख्‍यक बेटियों को लाभ दिए हैं। ओडीओपी योजना, कौशल विकास या उस्‍ताद योजना के जरिए अल्‍पसंख्‍यक बेटियों को लाभ मिल रहा है। अल्‍पसंख्‍यक समाज के लिए शिक्षा, रोजगार विकास के लिए बीजेपी ने शुरू से काम किया है। हम सबका साथ सबका विकास सबका विश्‍वास को लेकर काम कर रहे हैं’
– मोहसिन रजा, राज्‍य मंत्री अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

5 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

5 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

5 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago