Categories: Latest News

बड़हलगंज में अंगीठी जलाकर सो रही दो बहनों की दम घुटने से मौत, एक गम्भीर

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। जाड़े की रात दो सगी बहनों के लिए मनहूस साबित हुई। कमरे में जली अंगीठी दोनों के लिए मौत का सबब बन गई। तीसरी बहन की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से घर में कोहराम मच गया है। पंचनामा भरकर पुलिस ने दोनों बहनों का शव उनके परिजनों को सौंप दिया। घटना बड़हलगंज के मझवलिया में हुई है। मझवलिया गांव के रहने वाले अवधेश प्रसाद की तीन बेटियां 20 साल की प्रतिमा, 18 वर्ष की अंतिमा और 17 साल की निधि रविवार की रात घर अंगीठी जलाकर सो गई। सुबह तीनों काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो परिजन परेशान हो गए। अनहोनी की आशंका पर लोगों ने आनन- फानन में कमरे का दरवाजा तोड़ा। तो कमरे में तीनों बहनें अचेत हाल में मिलीं। उनकी हालत देखकर परिजन सकते में आ गए। तीनों को तत्काल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि कमरे में दम घुटने से उनकी जान गई है। आशंका जताई कि ऑक्सीजन की कमी से घटना हुई। परिजनों का कहना है कि कमरे कोई रोशनदान या खिड़की नहीं थी। इस वजह से ऑक्सीजन लेवल कम हो गया जिससे दोनों का दम घुट गया। तीसरी बहन का उपचार चल रहा है। घटना से आसपास इलाके में दहशत है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago