गोरखपुर के गोला इलाके में किशोरी का अपहरण कर गैंग रेप

0
1306

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर की बेटी को अगवा करके बाइक सवार बदमाशों ने गैंग रेप किया। तालाब किनारे झाड़ी में बंधक बनाकर दोनों ने उसकी आबरू लूटी। विरोध करने पर पिटाई की और सिगरेट से उसका बदन जला दिया। शनिवार सुबह झाड़ी में अचेत मिली किशोरी को उसके परिवार के लोग अस्‍पताल ले गए। पुलिस ने एक नामजद समेत दो खिलाफ रेप, अपहरण और पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत केस दर्ज किया है।

पानी भरने निकली तो कर लिया अपहरण
बड़हलगंज निवासी एक व्यक्ति गोला क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर काम करता है। भट्ठे के पास ही किराए पर कमरा लेकर पत्‍नी और बच्‍चों के साथ रहता है। शुक्रवार की रात उसकी नाबालिग बेटी घर के बाहर हैंडपंप पर पानी लेने गई। आरोप है कि डेहरीभार गांव का अर्जुन अपने एक साथी के साथ बाइक से पहुंचा। किशोरी को खींचकर जबरन बाइक पर बैठा लिया। शोर मचाने की कोशिश करने पर मुंह दबाकर गांव के बाहर तालाब किनारे झाड़ियों में लेकर चले गए। दोनों ने उसके साथ रेप किया। किशोरी के अचेत होने पर छोड़कर फरार हो गए। परिवार के लोग पीडि़त को सीएचसी गोला ले गए जहां से जिला अस्‍तपाल रेफर कर दिया गया। किशोरी के मां की तहरीर पर अर्जुन और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही है। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्‍ता ने बताया कि आरोपितों की तलाश चल रही है।

Leave a Reply