Categories: Crime

यहां जेल में गीता प्रेस की पुस्तकों से बदल रही बंदियों की जिंदगी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। मंडलीय जेल में बंदियों को संस्कार सिखाने के लिए गीता प्रेस की किताबें पढ़ाई जा रही हैं। रामायण और गीता सहित अन्य धार्मिक पुस्तकें हर माह बंदियों को पढ़ने के लिए दी जाती हैं। बंदियों में संस्कार भरने और उनको सही रास्ते पर ले आने के लिए जेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इस कार्य में विभिन्न समाजसेवी संगठन भी मदद करते हैं। जेल अधिकारियों का मानना है इन किताबों को पढ़कर बन्दी अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं। इसलिए उन्हें समय-समय पर धार्मिक पुस्तक दी जाती हैं। इस बार भी कल्याण की 400 प्रतियां जेल में पहुंचाई गई हैं। सिविल जज प्रीति, प्रीति माला चतुर्वेदी, वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी, जेलर प्रेम सागर शुक्ला और विनोद कुमार ने 20 बंदियों के बीच इन पुस्तकों का वितरण किया। जेल प्रशासन के अधिकारियों का कहना है इन किताबों को पढ़कर बंदियों के बीच में सकारात्मक भाव पैदा होता है। इनकी प्रेरणा से बंदी समाज को नई दिशा देने के लिए एक कदम आगे बढ़ा सकेंगे।

फोटो: गीता प्रेस की पुस्तक ग्रहण करते जेल अधिकारी।

यहां बता दें कि गीता प्रेस आम जनता को अपनी धार्मिक पुस्तकें 30 से लेकर 60 प्रतिशत तक कम दाम में उपलब्ध कराता है। वर्ष 1923 से यह सिलसिला चल रहा है। गोरखपुर में छपी गीता प्रेस की किताबें विदेशों में भी पढ़ी जाती हैं। पिछले तीन साल से गीता प्रेस की तरफ से धार्मिक किताबें मंडलीय जेल में भेजी जा रही हैं। इन पुस्तकों को पढ़ने वाले बंदियों के जीवन में तमाम बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हत्या, लूट और रेप सहित कई अन्य गंभीर मामलों में बंद अभियुक्त उन किताबों को रुचि लेकर पढ़ते हैं। इससे उनका समय भी अच्छे से बीत जाता है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया जेल में योग, धार्मिक किताबों के वितरण और खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से काफी बदलाव नजर आने लगे हैं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

जेईई एडवांस में मोहन सिंह ने हासिल की ऑल इंडिया 12वीं रैंक, आईआईटी खड़गपुर में मिला कंप्यूटर साइंस

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के 13 छात्रों ने जेईई मेन्स और तीन ने जेईई एडवांस में…

7 hours ago

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

1 week ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

1 week ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

1 week ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago