Categories: Education

सांसद रवि किशन ने रिलीज किया “राजलनीति- 2” का वीडियो, अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में छपेगी किताब

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। सांसद रवि किशन ने “राजलनीति-2” टाइम मैनेजमेंट बुक के वीडियो का विमोचन किया। उन्होंने इस पुस्तक की सफलता के लिए युवा लेखक राजल को आशीर्वाद दिया। उन्होंने आशा वक्त करते हुए कहा कि “राजलनीति-2” की तरह वीडियो भी लोकप्रिय होगा। यहां बता दें कि “राजलनीति- 3” पुस्तक का विमोचन उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक कर चुके हैं। जबकि “राजलनीति- 2” पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। पुस्तक को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का शुभ संदेश भी प्राप्त हुआ है।

राजलनीति टाइम मैनेजमेंट बुक को चाचा चौधरी, गृह लक्ष्मी जैसी अग्रणी पुस्तक और पत्रिकाओं को प्रकाशित करने वाली कंपनी डायमंड बुक्स ने प्रकाशित किया था। अगले चरण में कंपनी इसका अंग्रेजी अनुवाद कर जल्द ही प्रकाशित करने जा रही हैं। इस वर्ष इसके गुजराती और मराठी संस्करण भी प्रकाशित हो सकती है।


इस मौके पर राजल ने कहा की आज वो जो भी हैं। उनके दादा स्व. राधेश्याम गुप्त की प्रेरणा से हैं। उनकी पुस्तक आज के युवाओं की अपेक्षाओं, उनकी समस्याओं से पर फोकस है। देश के युवा अपने कीमती समय का इस्तेमाल जीवन के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए करें। ताकि हमारा देश उन्नति की ओर अग्रसर हो। इसी कामना के साथ मैंने “राजलनीति- 2” टाइम मैनेजमेंट का वीडियो संस्करण इसलिए बनाया। ताकि अधिक से अधिक युवा इस पुस्तक का लाभ उठा सकें।

पुस्तक ऐसे सिद्धांत बताती है जिन पर चलकर व्यक्ति अपने समय का बेहतर प्रबंधन कर सकता है। कम समय में ही काफी आगे बढ़ सकता है। इनके इस्तेमाल के कारण राजल ने 9 डिग्री/सर्टिफिकेट प्राप्त किए। एलएलबी, जर्नलिज्म, बी लेवेल (MCA), MBA जैसी चार प्रोफेशनल डिग्रियां भी शामिल हैं। “राजलनीति-1” के पहले अध्याय ‘बच्चे मुश्किल में हो तो मां ही काम आती है’ को इंटरनेट पर पांच लाख से ज्यादा लोग पढ़ चुके हैं। इस मौके पर कामिनी गुप्ता, राजेश, पूनम,नीतू, साक्षी, विजय लक्ष्मी, श्वेता, राजन द्विवेदी, तौसीफ, रमेश सहित कई लोग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

9 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

9 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

10 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago