पत्नी पर संदेह करता था पति, कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

0
445

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के अमवा दौलतपुर में रहने वाली महिला की हत्या उसकी पति ने कर दी। रविवार की रात कुल्हाड़ी से हमला करके उसने पत्नी को मार डाला। सोमवार की सुबह स्वभाविक मौत बताकर परिजनों ने दाह संस्कार की तैयारी कर ली। लेकिन किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। चिलुआताल के प्रभारी नीरज राय ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पति ने महिला को बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था।

छत पर सुनी आवाज तो कर दिया हमला
पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी चौराहे पर किराना की दुकान चलाती थी। इसलिए उसकी जान-पहचान कई लोगों से थी। रविवार की रात घर की छत पर उसे किसी की आवाज सुनाई दी। तब लगा कि वह किसी से बात कर रही है। इसी संदेह में मैंने कुल्हाड़ी से हमला करके जान ले ली।

बेटी बोली नशे में थे पिता, अक्सर होता था झगड़ा
महिला की चार बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता और माँ में अक्सर विवाद होता रहता था। रात में भी उसके पिता शराब के नशे में लौटे थे। तब उनके बीच झगड़ा हुआ हुआ। इसके बाद ही पिता ने मां के सिर में मार दिया। परिजनों रात में ही महिला को अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव घर ले आने के बाद सुबह ही दाह संस्कार की तैयारी कर ली गई। अगल- बगल के लोगों ने बताया कि पति- पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

Leave a Reply