वोटर हेल्पलाइन एप: घर बैठे जानिए कहां आप का मतदान स्थल, कैसे पाएं ई— वोटर कार्ड

0
664

गोरखपुर। जिले के शहर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 4.63 लाख और चौरीचौरा में सबसे कम 3.54 लाख वोटर हैं। चुनाव को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ने मतदाता सूची अपडेट कर दी है। गूगल प्ले स्टोर से मोबाइल एप डाउनलोड करके पूरी जानकारी ली जा सकती है। एप में मतदाता पंजीकरण, चुनाव, शिकायत, परिणाम, मतदाता सूची में नाम देखना, मतदात पर्ची, ई-वोटर कार्ड डाउनलोड, मतदान स्थल का पता लगाने की सुविधाएं उपलब्ध हैं। एप के जरिए वोटर, प्रत्याशी, उनकी संपत्ति और आपराधिक इतिहास की जानकारी भी पा सकते हैं।

36 हजार नए वोटर बढ़े, पांच दिसंबर तक चला अभियान
अनुपूरक सूची में करीब 36 हजार नए वोटर बढ़े हैं। एक नवंबर से पांच दिसंबर 2021 तक चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले के वोटरों की संख्या 35.55 लाख हो गई थी। यह अब बढ़कर करीब 35.91 लाख हो गई है। अब किसी भी वोटर का नाम मतदाता सूची में नहीं बढ़ पाएगा। जिला प्रशासन के मुताबिक अनुपूरक सूची तैयार करते समय सिर्फ छूटे हुए वोटरों के नाम जोड़े गए हैं। किसी भी वोटर का नाम काटा नहीं गया है।

घर बैठे देखें मतदाता सूची में अपना नाम
अनुपूरक सूची तैयार होने के बाद 11 फरवरी की रात जिले की मतदाता सूची को अपडेट कर दिया गया। मतदाता पुनरीक्षण अभियान समाप्त होने के बाद भी जिन लोगों ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया था वे और बाकी लोग भी घर बैठे अपने मोबाइल पर यह जांच सकते हैं कि वोटर लिस्ट में उनका नाम है या नहीं। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष वोटर हेल्पलाइन एप तैयार किया है।

गूगल प्ले स्टोर से एप करें डाउनलोड

इसे गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में इंस्टाल किया जा सकता है। इस एप में मतदाता पंजीकरण, चुनाव, शिकायत, परिणाम, मतदाता सूची में नाम देखना, मतदात पर्ची, ई-वोटर कार्ड डाउनलोड, मतदान स्थल का पता लगाने जैसी कई सुविधाएं हैं। एप के माध्यम से मतदाता, प्रत्याशी, उनकी संपत्ति और आपराधिक इतिहास की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके जरिए सभी तरह की जानकारी मिल रही है।

Leave a Reply